Evin Lewis Video: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश (WI vs BAN 2nd ODI) के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते मंगलवार, 10 दिसंबर को वार्नर पार्क, सेंट किट्स में खेला गया था जहां कैरेबियाई टीम ने महज़ 36.5 ओवर में 228 रनों का लक्ष्य हासिल करके बेहद आसान जीत प्राप्त की। इस मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना भी घटी जब कैरेबियाई बल्लेबाज़ एविन लुईस बेहद दर्द में नज़र आए, वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश के खिलाड़ी उन्हें तड़पता देख हंसते हुए कैमरे में कैद हुए। हालांकि बाद में लुईस ने इसका बदला भी लिया।
ये पूरी घटना वेस्टइंडीज की इनिंग के 20वें ओवर में देखने को मिली। बांग्लादेश के लिए ये ओवर नाहिद राणा कर रहे थे। उन्होंने पहला ही ओवर राउंड द विकेट से बैटर के शरीर पर हिट किया था। यहां लुईस गेंदबाज़ की रफ्तार का जवाब नहीं दे सके और ये बॉल उनके प्राइवेट पार्ट से जोर से टकराया। यहां चोट लगने के बाद लुईस तड़प उठे। वो काफी दर्द में दिखे और फिर फिजियो को उनकी मदद के लिए मैदान पर आना पड़ा।
इस दौरान बांग्लादेशी गेंदबाज़ नाहिद राणा अपने साथी खिलाड़ी के साथ लुईस को दर्द में देख हंस रहे थे। ऐसे में लुईस को जब बेहतर महसूस हुआ तो वो एक बार फिर बैटिंग के लिए खड़े हो गए। यहां उन्होंने बांग्लादेशी बॉलर से बदला भी लिया। उन्होंने ओवर की तीसरी बॉल पर एक भयंकर छक्का मारा जिसे देख नाहिद राणा की हंसी गायक ही हो गई, यही वजह है फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
बात करें इस मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तो एक तरफ एविन लुईस ने मेजबान टीम वेस्टइंडीज के लिए ओपनिंग करते हुए 62 बॉल पर 49 रन जोड़े। वहीं दूसरी तरफ नाहिद राणा ने 8 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट चटकाया।