IND vs SA 1st ODI: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार, 30 नवंबर को रांची वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 120 गेंदों पर 11 चौके और 7 छक्के ठोककर 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब विराट का एक सुपरमैन ग्राउंड सिक्योरिटी को चमका देकर मैदान में घुस गया और उसने विराट कोहली के पैर छुए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा भारतीय इनिंग के 38वें ओवर में देखने को मिला। यहां विराट ने मार्को यानसेन की पांचवीं गेंद पर थर्ड मैन की तरफ चौका जड़कर अपना शतक पूरा ही किया था और वो इसका जश्न ही मना रहे थे कि एक फैन सिक्योरिटी को चमका देकर सीधा उनके पास आ गया और उनके पैर छूने लगा।

Advertisement

इसके बाद तुरंत ग्राउंड सिक्योरिटी भी वहां पहुंची और उन्होंने विराट कोहली के फैन को खिलाड़ियों से दूर किया। जान लें कि सुरक्षा के लिहाज़ से ये ग्राउंड सिक्योरिटी की बड़ी चूक है और इसके लिए उनकी आलोचना भी हो रही है। हालांकि ऐसा पहला बार नहीं हुआ है जब किसी फैन ने लाइव मैच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को चकमा दिया हो।

बात करें अगर विराट कोहली को तो उन्होंने रांची वनडे में शतक ठोककर अपने ODI करियर का 52वां शतक पूरा किया है जिसके साथ अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर ये कारनामा किया है। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए थे।

ये भी जान लीजिए कि रांची वनडे में टीम इंडिया ने विराट कोहली (135), केएल राहुल (60), और रोहित शर्मा (57) की शानदार पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका के सामने जीत हासिल करने के लिए 350 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है।

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार