Georgia Voll Catch Video: द हंड्रेड विमेंस 2026 टूर्नामेंट (The Hundred Women's 2026) का दूसरा मुकाबला बीते बुधवार, 22 जुलाई को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां वेल्श फायर विमेंस (Welsh Fire Women) की 22 वर्षीय खिलाड़ी जॉर्जिया वोल ने अपनी बैटिंग और फील्डिंग दोनों से ही धमाल मचाकर फैंस का दिल जीता। उन्होंने सदर्न ब्रेव विमेंस (Southern Brave Women) की सलामी बल्लेबाज़ लिज़ेल ली (Lizelle Lee) का बाउंड्री पर एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

जॉर्जिया वोल का ये कैच सदर्न ब्रेव की पारी की 45वीं गेंद पर देखने को मिला। वेल्श फायर के लिए ये बॉल तेज गेंदबाज़ हीथम ग्राहम ने डिलीवर किया था जिस पर लिज़ेल ली ने छक्का मारने के इरादे से लॉन्ग ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला। ध्यान दें कि जैसे ही ये बॉल लिज़ेल ली के बैट से टकराई एक समय सभी को लगा कि उन्हें पूरे छह रन मिलेंगे, लेकिन तभी बाउंड्री पर करिश्मा देखने को मिला।

वेल्श फायर के लिए इस पॉजिशन पर जॉर्जिया वोल तैनात थी, जिन्होंने गेंद पर अपनी नज़रें बनाई रखी और आखिर में बाउंड्री रोप के बेहद करीब हवा में उछलकर शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने अपने एक पैर पर बैलेंस बनाकर ये कैच पूरा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में जॉर्जिया वोल ने अपनी बैटिंग से भी प्रभावित किया और 39 गेंदों पर 6 चौके लगाकर 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने टीम के लिए 5 बॉल गेंदबाज़ी भी की और 2 डॉट बॉल डालकर बिना कोई सफलता लिए 9 रन खर्चे।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच का हाल: द हंड्रेड विमेंस 2026 के दूसरे मुकाबले में सदर्न ब्रेव ने 126 रन डिफेंड करके वेल्श फायर को 8 रनों से धूल चटाई है। इस मुकाबले की प्लेयर ऑफ द मैच सदर्न ब्रेव की कैप्टन सोफी मोलिनेक्स हैं, जिन्होंने 16 गेंदों पर 22 रन बनाए और 20 गेंदों पर 14 रन देकर 3 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार