Glenn Phillips Angry Video: लंका प्रीमियर लीग 2024 (LPL 2024) का एलिमिनेटर मैच कोलंबो स्ट्राइकर्स और कैंडी फाल्कन्स के बीच बीते गुरुवार (18 जुलाई) को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में कोलंबो के स्टार बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) पहली ही बॉल पर रन आउट हो गए जिसके बाद बीच मैदान पर शांत स्वभाव के कीवी बल्लेबाज़ का भयंकर गुस्सा देखने को मिला।

Advertisement

गुस्से से पलट दिया बल्ला

Advertisement

ये घटना कोलंबो स्ट्राइकर्स की इनिंग के तीसरे ओवर में देखने को मिली। एंजेलो मैथ्यूज के ओवर की आखिरी बॉल पर ग्लेन फिलिप्स ने हल्के हाथ से शॉट खेलकर एक रन चुराने के लिए दौड़ लगाई थी। वो तेजी से दौड़े और नॉन स्ट्राइकर एंड पर आसानी से पहुंच गए, लेकिन दूसरी तरफ उनके साथी खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज़ अपनी जगह से ही नहीं हिले। ये एक आसान रन हो सकता था, लेकिन गुरबाज ने कोशिश नहीं की जिस वज़ह से ग्लेन फिलिप्स रन आउट हो गए।

यही वजह थी ग्लेन फिलिप्स गुस्से के मारे अपना आपा ही खो बैठे। वो इतना निराश और नाराज हो गए थे कि उन्होंने बीच मैदान पर ही अपने बल्ले पर जोरदार मुक्का मार दिया और फिर पवेलियन जाते समय अपना बल्ला हवा में काफी ऊपर उछाल दिया। इतना ही नहीं, जब वो ड्रेसिंग रूम की तरफ पहुंचे तब भी उन्होंने अपना बल्ला दीवार पर दे पटका और फिर ड्रेसिंग रूम के अंदर जाने के बाद भी वो जमीन पर अपना बल्ला मारते कैमरे में कैद हुए।

कैंडी फाल्कन्स ने कोलंबो स्ट्राइकर्स को पटका

ये भी जान लीजिए कि ग्लेन फिलिप्स के ऐसे आउट होने के बाद कोलंबो स्ट्राइकर्स की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई और वो एलिमिनेटर मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सके। उनके लिए सबसे ज्यादा रन सदीरा समरविक्रमा ने जोड़े जिन्होंने 45 बॉल पर 62 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इसके जवाब में कैंडी फाल्कन्स के लिए कामिन्दु मेंडिस ने 36 बॉल पर 54 रन और दासून शनादार ने 21 बॉल पर 39 रनों की शानदार पारी खेली। इसके दम पर कैंडी की टीम ने 18.4 ओवर में ये लक्ष्य हासिल करके 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की और टूर्नामेंट के दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह भी पक्की कर ली। अब फाइनल में पहुंचने के लिए उऩका मुकाबला जाफना किंग्स के साथ होने वाला है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार