Glenn Phillips Running Video: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) मैदान पर फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं। ये खिलाड़ी बेहद खतरनाक बल्लेबाज़ ही नहीं, बल्कि काबिल फील्डर और गजब का बॉलर भी है। हालांकि इस बार ग्लेन फिलिप्स ने अपनी बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग से नहीं बल्कि रनिंग (Glenn Phillips Running) से फैंस का दिल जीता है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही है। सोशल मीडिया ग्लेन फिलिप्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी स्प्रिंटर की तरह रन दौड़ते नजर आए हैं। ये घटना न्यूजीलैंड टीम की इनिंग की आखिरी गेंद पर घटी। पैट कमिंस ये ओवर कर रहे थे। इसी बीच जैसे ही उन्होंने आखिरी गेंद फेंकने के दौड़ना शुरू किया तभी फिलिप्स एक घुटने पर बैठे नजर आए।

Advertisement

यहां फिलिप्स तेजी से रन दौड़ने के लिए स्प्रिंटर की तरह पॉजिशन ले चुके थे। आपको बता दें कि फिलिप्स ने इस तकनीक का इस्तेमाल पहले भी किया है। हालांकि इस बार उन्हें इसका बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिला। मार्क चैपमैन और फिलिप्स अंतिम गेंद पर सिर्फ एक ही रन बटोर पाए थे।

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद डेवोन कॉनवे (63) और रचिन रविंद्र (68) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर कीवी टीम ने 20 ओवर में 216 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम खबर लिखे जाने तक 10.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 112 रन बना चुकी हैं। यहां से उन्हें ये मैच जीतने के लिए 56 गेंदों पर 104 रनों की दरकार है।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार