Gudakesh Motie Bowled Sikandar Raza Video: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) के दिग्गज गेंदबाज़ गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) ने बीते सोमवार, 23 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहद ही गज़ब की गेंदबाज़ी की और उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 4 विकेट निकाले। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने विपक्षी टीम के कैप्टन सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) को एक मैजिकल बॉल से बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना जिम्बाब्वे की इनिंग के 11वें ओवर में घटी। यहां वेस्टइंडीज के लिए बाएं हाथ स्पिन बॉलर गुडाकेश मोती गेंदबाज़ी करने आए थे जो कि उनके कोटे का तीसरा ओवर भी था। गौर करें कि यहां गुडाकेश मोती ने अपनी तीसरी ही गेंद पर सिकंदर रज़ा को फंसाया और एक बेहद ही बवाल बॉल डालकर उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें आप देख सकते हो कि गुडाकेश मोती मिडिल स्टंप की लाइन पर बॉल डिलीवर करते हैं जो कि पिच से टकराकर बाहर की तरफ टर्न होती है। इसके बाद होना क्या था वो बॉल सिकंदर रज़ा को पूरी तरह चकमा देकर सीधा ऑफ स्टंप पर लगती है और वो आउट हो जाते हैं। खास बात ये है कि सिकंदर रजा आउट हो गए, उन्हें ये पता ही नहीं चलता और वो विकेटकीपर से ये कंफर्म करते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि गुडाकेश मोती ने अपने तीसरे ओवर में सिर्फ सिकंदर रज़ा को ही आउट नहीं किया, बल्कि तशिंगा मुसेकिवा (01 गेंदों पर 00 रन) का भी विकेट निकाला। उन्होंने सिर्फ 8 रन देकर ये 2 विकेट झटके।

ऐसा रहा मैच का हाल: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जहां वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर (34 गेंदों पर 85 रन) और रोवमैन पॉवेल (35 गेंदों पर 59 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम के लिए ब्रैड इवांस ने सर्वाधिक रन जोड़े और 21 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद पूरी टीम 17.4 ओवर ही मैदान पर टिक सकी और 147 रनों पर ऑल आउट हुई। इस तरह वेस्टइंडीज ने ये मुकाबला 107 रनों से जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार