Hardik Pandya Got Angry On Tilak Varma Video: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने बीते सोमवार, 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नंबर-5 पर बैटिंग करके 45 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्के ठोककर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने नाबाद 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इस मुकाबले में एक समय ऐसा भी था जब तिलक बेहद धीमी बैटिंग कर रहे थे, जिस वजह से MI के कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) काफी नाराज हो गए और उन पर गुस्सा करते नज़र आए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग के 14वें ओवर के खत्म होने के बाद घटी। तब तक तिलक ने 22 गेंद खेलकर सिर्फ 19 रन जोड़े थे। ऐसे में हार्दिक तिलक पर काफी गुस्सा हुए और उन्हें बेहद ही आक्रमक अंदाज़ में ये समझाया कि अब तेज खेलने की जरूरत है। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो।

Advertisement

हार्दिक की ये डांट तिलक और मुंबई इंडियंस के लिए गेम का टर्निंग पॉइंट साबित हुई और फिर तो 23 साल के बल्लेबाज़ ने मैदान पर तूफान ही उठा दिया। आलम ये रहा कि तिलक ने अपनी इनिंग की अगली 23 गेंदों पर 356.52 की स्ट्राइक रेट से गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ों की कुटाई की और चौके-छक्के की बौछार करके 82 रन ठोक दिए। उन्होंने इतिहास रचते हुए 45 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए जो कि उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। 

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने मुकाबले के बाद इस घटना पर बातचीत भी की। हार्दिक ने कहा, "मैंने तिलक से कहा कि तुम बस गेंद को देखो और हिट करो, चाहे कुछ भी हो। मुझे सच में लगता है कि उसके बल्ले से जिस तरह से गेंद निकलती है वह सच में कुछ खास है। समय आ गया था कि वह कुछ करे।"

वो आगे  बोले, "हां, मुझे लगता है कि कुछ बार मैं इतनी जोर से चिल्लाया कि मुझे चक्कर आ गया। ग्रुप के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। तिलक के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। मुंबई इंडियंस के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। एक कप्तान के तौर पर भी, उस तरह की एनर्जी चीजों को बदल देती है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

MI ने 99 रनों से जीता मुकाबला: IPL 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 15.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 100 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल पर सातवां पायदान भी प्राप्त कर लिया। उनके नाम 6 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार