भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था जिसके बाद से ही उनकी टेस्ट टीम में वापसी नहीं हुई है। हालांकि अब हार्दिक से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिससे हार्दिक की टेस्ट क्रिकेट में वापसी के कुछ संकेत मिले हैं।

Advertisement

दरअसल, ये वीडियो खुद हार्दिक पांड्या ने ही साझा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से रेड बॉल से बॉलिंग प्रैक्टिस करते हुए स्टोरी लगाई है। ये वीडियो देखकर फैंस उम्मीद लगा चुके हैं कि हार्दिक भारत के आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों को देखते हुए टेस्ट टीम में वापसी के लिए अभ्यास कर रहे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि हार्दिक की टेस्ट क्रिकेट में वापसी होगी या नहीं, इसका जवाब तो भविष्य की कोख में छिपा है, लेकिन हार्दिक के वीडियो ने कहीं ना कहीं फैंस के दिलों में उम्मीद जरूर जगा दी है। आपको बता दें कि भारतीय टीम के कई पूर्व क्रिकेटर भी हार्दिक पांड्या की टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद करते हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर हार्दिक टेस्ट टीम में वापस आते हैं तो इससे टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे।

ये भी जान लीजिए कि आगामी समय में टीम इंडिया को एक के बाद एक कई टेस्ट मुकाबले खेलने हैं। साल के अंत तक टीम इंडिया कुल 10 टेस्ट मैच खेलेगी जिसमें से दो बांग्लादेश के साथ, तीन न्यूजीलैंड के साथ और पांच ऑस्ट्रेलिया के साथ होंगे।

बात करें अगर हार्दिक पांड्या की तो उन्होंने भारत के लिए अब तक 11 टेस्ट, 86 वनडे और 102 टी20 मैच खेले हैं। वो चोटिल होने के कारण अपने करियर के दौरान काफी परेशान भी रहे। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 11 मैचों की 18 इनिंग में 532 रन और 17 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार