इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 30वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम के लिए एंकर रोल निभाकर 66 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में जहां एक तरह हार्दिक समु्द्र से शांत नज़र आए, वहीं दूसरी तरफ जब उनका सामना स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई से हुआ तो वह ज्वालामुखी बनकर फट गए।

Advertisement

जी हां, हार्दिक ने बिश्नोई के खिलाफ बेरहमी से बल्लेबाजी करके रन बनाए। इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब हार्दिक ने बिश्नोई को एक के बाद एक बड़े शॉट लगाकर हिलाकर रख दिया। यह घटना गुजरात टाइटंस की इनिंग के 18वें ओवर में घटी। बिश्नोई अपना आखिरी ओवर करने आए थे। वहीं तब तक हार्दिक पांड्या संभलकर बल्लेबाज़ी करके 41 गेंदों पर सिर्फ 40 रन ही बना सके थे।

Advertisement

यहां हार्दिक ने सीधा अपनी बैटिंग को पहले गियर से पांचवें गियर में डाला। गुजरात टाइटंस के कप्तान ने विपक्षी टीम के स्पिनर की तीसरी गेंद पर पहले पुल करके चौका जड़ा और फिर मिड विकेट के ऊपर से हवाई फायर करके छक्का लगा दिया। हार्दिक यहीं नहीं रुके और उन्होंने पांचवीं गेंद पर भी लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ा। इस ओवर में हार्दिक ने अपनी आक्रमकता के दम पर पूरे 19 रन बटोरे।

बता दें कि इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या को केएल राहुल के हाथों कैच आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि इससे पहले 50 गेंदों पर 66 रन बनाने वाले हार्दिक रवि बिश्नोई के खिलाफ आमने-सामने की टक्कर में 16 गेंदों पर 36 रन बना चुके थे। बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में बिना किसी सफलता के 49 रन खर्चे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार