श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच गाले के मैदान पर  पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ हसन अली को 89वें ओवर में पहली सफलता मिली, जिसके बाद हसन अली अपनी खुशी को छिपा नहीं सके और जोर-जोर से चीखकर अपनी इनिंग के पहले विकेट को सेलिब्रेट करते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने श्रीलंका की दूसरी इनिंग में अपनी टीम के स्पिनरों को अटैक पर लगाया। मोहम्मद नवाज, आगा सलमान और यासिर शाह की तिगड़ी ने टीम के लिए आधे से भी ज्यादा ओवर फेंके। इसी बीच हसन अली अपने कोटे का 7वां ओवर श्रीलंका की पारी के 89वें ओवर में करने आए।

Advertisement

हसन अली को पूरे दिन ही गेंदबाज़ी करने का काफी कम मौका मिला था। ऐसे में अपने कोटे के 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब हसन अली ने महीश थीक्षना का विकेट चटकाया तब वह अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने में नाकामियाब रहे और जोर-जोर से हल्ला करते हुए सेलिब्रेट करने लगे। यही कारण है अब हसन का वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान हसन अली का एक वीडियो पहले भी वायरल हुआ था जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ी के साथ अजीबो-गरीब डांस करते नज़र आ रहे थे। वहीं इस मैच के दौरान हसन ने एक कैच भी ड्रॉप किया था, जिस वज़ह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग करने का  सामना भी करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार