भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच धर्मशाला में टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है जहां इंग्लैंड की दूसरी इनिंग के दौरान मैदान पर बवाल देखने को मिला। दरअसल, यहां जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) की शुभमन गिल (Shubman Gill) से बहस हुई जिसके बाद सरफराज खान ने भी एक मज़ेदार कमेंट किया जिसका ऑडियो अब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, इस घटना के दौरान पहले जॉनी बेयरस्टो ने विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को छेड़ा था। इंग्लिश खिलाड़ी ने ध्रुव को ताना मारते हुए ये कहा था कि तुमने जिमी को रिटायर्ड होने के बारे में क्या कहा? फिर गिल साथी खिलाड़ी के बचाव में आ गए। उन्होंने बेयरस्टो को बोला तो क्या, तुमने यहां कितने शतक किये हैं?

Advertisement

बेयरस्टो और गिल की बहस हो रही थी इसी बीच सरफराज खान ने भी एक मज़ेदार कमेंट किया। उन्होंने कहा कि चुप बैठने को बोल उसको इस सीरीज में थोड़े रन क्या बना लिये ये उछल रहा है। इस घटना का ऑडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस घटना के तुरंत बाद अगले ही ओवर में जॉनी बेयरस्टो कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए जिसके बाद उन्हें सिर झुकाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

बात करें अगर इस मैच की तो इंडियन टीम ने पहली इनिंग में 477 रन बनाए थे, वहीं इंग्लिश टीम पहली इनिंग में सिर्फ 218 रन ही जोड़ पाई थी। दूसरी इनिंग में भी मेहमान टीम संघर्ष कर रही है और उनके पांच विकेट गिर चुके हैं। अभी उन्होंने सिर्फ 103 रन ही बनाए हैं और वो भारत के पहले इनिंग के स्कोर से 156 रन पीछे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार