भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 2nd Test) के बीच विशाखापट्टनम टेस्ट के चौथे दिन मेजबानों ने मैच में अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर दी है। इसी बीच मैदान पर बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) के बीच गर्मा गर्मी देखने को मिली। दरअसल, बेयरस्टोन 26 रन बनाकर आउट हुए जिसके बाद अचानक अश्विन ने विकेट सेलिब्रेट करते हुए इंग्लिश खिलाड़ी से कुछ कहा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये किस्सा इंग्लिश इनिंग के 43वें ओवर में कैमरे में कैद हुआ। जॉनी बेयरस्टो को बुमराह ने LBW करके आउट किया था। यहां मेजबान टीम को अंपायर का साथ भी मिला, लेकिन इंग्लिश खिलाड़ी ने तुरंत डीआरएस का इस्तेमाल कर लिया। वो गलत साबित हुए जिसके बाद इंडियन टीम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसी बीच अश्विन ने विकेट सेलिब्रेट करते हुए बेयरस्टो के सामने आक्रमक अंदाज में जश्न मनाया।

Advertisement

यहां बेयरस्टो को ये काफी बुरा लगा क्योंकि उनके लिए ये जले पर नमक छिड़कने जैसा था जिस वजह से वो अश्विन से नाराज हो गए। उन्होंने भी अश्विन से कुछ तीखे शब्द कहे जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि भारत और इंग्लिश टीम के बीच जब-जब मैच होते हैं ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि बेयरस्टो के लिए ये सीरीज अब तक कुछ खास नहीं रही है। इस मैच में उन्होंने पहली इनिंग में 25 और दूसरी इनिंग में सिर्फ सिर्फ 26 रन जोड़े। वहीं कुल मिलाकर सीरीज के दो मैचों में अब तक वो बेयरस्टो सिर्फ 98 रन जोड़ पाए हैं। इस अनुभवी खिलाड़ी का ये निराशाजनक प्रदर्शन इंग्लिश टीम के लिए मुश्किलों की वजह बन सकता है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आगामी सीरीज के मुकाबलों में बेयरस्टो वापसी कर पाते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार