आईपीएल सीज़न 15 के 30वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 218 रनों का विशाल टारगेट दिया है। RR की पारी के दौरान शिमरन हेटमायर ने टीम को इस बड़े टोटल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस कैरेबियाई बल्लेबाज़ ने आखिरी ओवर्स में आतिशी बल्लेबाज़ी की जिसके दौरान उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी आंद्रे रसेल का बिल्कुल भी लिहाज़ नहीं किया और उनके खिलाफ खुब रन बटोरे।

Advertisement

इस मैच में शिमरन हेटमायर ने 13 बॉल का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रनों की पारी खेली। अपनी इनिंग के दौरान इस कैरेबियाई बल्लेबाज़ का स्ट्राइरेट 200 का रहा। मज़े की बात यह रही कि इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने रसेल के सामने अपनी मसल पावर दिखाई और उनके ओवर में दो बड़े छक्के और एक करारा चौका जड़ दिया। अब इसी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना राजस्थान की इनिंग के 20वें ओवर में घटी। रसेल अपने कोटे का दूसरा ओवर करने आए थे। इससे पहले तक शिमरन हेटमायर केवल 10 रन बना सके थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी पारी का गेयर बदला। हेटमायर ने रसेल के खिलाफ उनकी दूसरी और तीसरी बॉल पर एक के बाद एक दो छक्के लगाए, वहीं आखिरी बॉल पर भी उन्होंने रसेल को एक चौका रसीद कर दिया। गौरतलब है कि इस मैच में इन दो कैरेबियाई खिलाड़ियों के बीच इस जंग ने फैंस का काफी मनोरंजन किया।

बता दें कि केकेआर के लिए रसेल ने आखिरी ओवर फेंकते हुए पूरे 18 रन खर्चे, जिसमें से 16 रन हेटमायर के बल्ले से देखने को मिले। वहीं बात करें अगर रसेल की तो उन्होंने दो ओवर में 29 रन खर्चते हुए एक सफलता हासिल की, वहीं बल्लेबाज़ के दौरान रसेल शून्य के स्कोर पर पवेलियन वापस लौटे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार