Roston Chase Bowled Hunain Shah Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 13वां मुकाबला बीते शनिवार, 22 अगस्त को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां Saint Lucia Kings ने 18.2 ओवर में 170 रनों का लक्ष्य हासिल करके Jamaica Kingsmen को 6 विकेट से मात दी।

Advertisement

इस मुकाबले में भले ही JKM की टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा हो, लेकिन इसी बीच उनके तेज गेंदबाज़ हुनैन शाह (Hunain Shah) ने एक फायरी यॉर्कर से विपक्षी कप्तान रोस्टन चेज़ (Roston Chase) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, ये घटना सेंट लूसिया किंग्स की पारी के 14वें ओवर में घटी। जमैका किंग्समेन के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ हुनैन शाह करने आए थे जो कि उनके कोटे का तीसरा ओवर भी था। यहां उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद एक तेज तर्रार यॉर्कर डिलीवर की और रोस्टन चेज़ को फंसा लिया।

हुनैन ने ये गेंद ऑफ स्टंप को टारगेट करके डिलीवर की थी जो कि किसी गोली की रफ्तार से बल्लेबाज़ तक पहुंची और उसने देखते ही देखते स्टंप उड़ा दिया। इस दौरान रोस्टन चेज़ पूरी तरह दंग रह गए थे और उनके चेहरे पर हैरानी साफ झलक रही थी। CPL ने खुद इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि रोस्टन चेज 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं हुनैन शाह ने जमैका किंग्समेन के लिए 3.2 ओवर गेंदबाज़ी की और 34 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने SLK के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (13 गेंदों पर 12 रन) को भी आउट करके पवेलियन भेजा।

गौरतलब है कि हुनैन शाह पाकिस्तान से आते हैं और नसीम शाह के भाई है। उन्होंने CPL 2026 में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। वो टूर्नामेंट में 6 मुकाबले खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 8.21 की इकोनॉमी से किफायती गेंदबाज़ी करके 7 विकेट झटके हैं। वो अपनी गेंदबाज़ी को ऐसे ही निखारते हैं तो जल्द ही पाकिस्तान के भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नज़र आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार