MS Dhoni And Dwayne Bravo Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कैंप में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। गौरतलब है कि इसी बीच एमएस धोनी का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने पुराने साथी ड्वेन ब्रावो को वीडियो कॉल पर छेड़ते नज़र आए हैं।

Advertisement

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 18 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ड्वेन ब्रावो वीडियो कॉल पर मुरली विजय, महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के साथ बात करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मुरली विजय वीडियो कॉल पर महेंद्र सिंह धोनी की बात ड्वेन ब्रावो से करवाते हैं, MSD तुरंत ही ब्रावो से कह देते हैं कि "मैं तुम्हें पसंद नहीं करता।" 

Advertisement

खास बात ये है कि इस दौरान ड्वेन ब्रावो, महेंद्र सिंह धोनी को अपना बड़ा भाई और बिग बॉस कहते हैं। बताते चलें कि यहां सुरेश रैना भी ड्वेन ब्रावो के मज़े लेने से पीछे नहीं रहते और उन्हें देखते ही KKR का स्लोगन "कोरबो लोरबो जीतबो रे" बोलते हैं। जान लें कि ड्वेन ब्रावो IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

गौर करें कि महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो और सुरेश रैना बेहद ही करीबी दोस्त हैं और इन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबे समय तक एक साथ क्रिकेट खेला है। वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने अपने आईपीएल करियर के 10 साल चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताए हैं और वो टी20 में CSK के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर भी हैं। उनके नाम 130 मैचों में 154 विकेट और कुल 1280 रन दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक एडवर्ड्स, जैक फॉक्स, अकील हुसैन, राहुल चाहर, मैट हेनरी।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार