भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक बेहद ही भले दिन के इंसान हैं और उन्होंने मुल्लांपुर में भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट (IND vs AFG One-off Test) के दौरान फिर से ये साबित कर दिया। दरअसल, उन्होंने भीषण गर्मी में ये मुकाबला देखने आए फैंस को फ्री कोल्ड ड्रिंक्स बांटी।

Advertisement

सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर का एक 17 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हुआ है जिसमें वो भारतीय ड्रेसिंग रूम से मुल्लांपुर टेस्ट देखने आए फैंस को कोल्ड ड्रिंक्स देते कैमरे में कैद हुए हैं। उन्होंने फैंस को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स बांटी। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

Advertisement

बात करें अगर भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की तो मुल्लांपुर के मैदान पर मेजबान टीम ने पहली बैटिंग की और 127 ओवर में 564/8 का स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दिया। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल (165 गेंदों पर 100 रन) और शुभमन गिल (177 गेंदों पर 126 रन) ने शतक ठोके।

इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान की टीम 47 ओवर में 6 विकेट खोकर 128 रन ही जोड़ पाई है। मैदान पर रहमत शाह (103 गेंदों पर 54 रन) और शराफुद्दीन अशरफ (12 गेंदों पर 04 रन) की जोड़ी मौजूद है। वो भारतीय टीम के स्कोर से अभी भी 436 रन पीछे हैं। देखें लाइव स्कोर कार्ड

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार