जिम्बाब्वे और भारत के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से भारत के नाम रही। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार को खेला गया था जो कि बेहद ही रोमांचक रहा और अंतिम पलों में भारत ने 13 रनों से जीता। इस मैच में शुभमन गिल ने 130 रनों की शतकीय पारी खेली और भारतीय टीम के लिए जीत के हीरो रहे। वहीं लंबे समय से मौके का इंतजार कर रहे ईशान किशन ने भी अपनी काबिलियत साबित करते हुए 50 रन ठोके। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मैदान के अंदर खुब तालियां बटोरी, लेकिन ग्राउंड के बाहर भी ये दोनों ही खिलाड़ी सुर्खियां लूटने में पीछे नहीं रहे। 

Advertisement

जी हां, शुभमन गिल और ईशान किशन के डांस मूव का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को किसी ओर ने नहीं बल्कि खुद इंडियन टीम के उपकप्तान शिखर धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। धाकड़ बल्लेबाज़ के द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ी बॉलीवुड सांग 'काला चश्मा' पर थिरकते नज़र आ रहे हैं। 

Advertisement

इस वीडियो में विशेष आकर्षण का केंद्र हैं युवा बल्लेबाज़ ईशान किशन और शुभमन गिल। दरअसल, वीडियो की शुरुआत में ही ईशान किशन स्पेशल डांस स्टेप करते हैं जिसके बाद उनके स्टेप को बाकी टीम मेंबर्स कॉपी करते देखे जा सकते हैं। इसी बीच तीसरे मैच के शतकवीर शुभमन गिल को भी रंग चढ़ जाता है और वह भी अपना स्पेशल स्टेप करते हुए सुर्खियां लूटने में कमी नहीं छोड़ते। इस वीडियो में शिखर धवन, आवेश खान, शाहबाज़ अहमद, कुलदीप यादव, और मोहम्मद सिराज समेत अन्य खिलाड़ियों को डांस सेलिब्रेशन करते देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे दौरे के बाद अब भारतीय टीम एशिया कप में पाकिस्तान के साथ 28 अगस्त को भिड़ती नज़र आएगी। एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होगा, जिसके लिए इंडियन टीम यूएई के लिए रवाना हो चुकी है। यह टूर्नामेंट टी-20 वर्ल्ड के लिहाज़ से एशियाई टीमों के लिए काफी जरूरी होने वाला है, क्योंकि अब सभी टीमें अपनी तैयारियों को टेस्ट कर सकती है।     

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार