महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बीते बुधवार (1 मई) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ 11 गेंदों पर 14 रनों की पारी खेली। इसी बीच एक घटना ऐसी घटी जब डेरिल मिचेल रन लेने के लिए दौड़ पड़े और स्ट्राइकर एंड तक पहुंच गए, लेकिन दूसरी तरफ धोनी ने रन लेने से मना कर दिया और फिर मिचेल को वापस नॉन स्ट्राइकर पर लौटना पड़ा। ये घटना घटती देख भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) दंग रह गए और उन्होंने धोनी की निंदा की।

Advertisement

दरअसल, इरफान स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे थे और इसी बीच उन्होंने धोनी की हरकत को पूरी तरह गलत करार दिया। उन्होंने कहा, 'एमएस धोनी को सिंगल के लिए मना नहीं करना चाहिए था। ये एक टीम गेम है और टीम गेम में ऐसा नहीं करना चाहिए। डेरिल मिचेल इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं, अगर वे एक गेंदबाज होते तो समझा जा सकता था कि धोनी सिंगल क्यों नहीं ले रहे हैं।'

Advertisement

इरफान पठान आगे बोले, 'धोनी ने ऐसा रविंद्र जडेजा के साथ भी किया है और अब डेरिल मिचेल के साथ भी। धोनी को ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।' आपको बता दें कि यहां इरफान धोनी से इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने ये तक कह दिया कि अगर यहां धोनी अब 2 छक्के भी मार देते हैं तो भी मैं धोनी को गलत ही कहूंगा।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि सिर्फ इरफान पठान ही नहीं, क्रिकेट फैंस भी धोनी की हरकत से नाराज दिखे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस घटना पर जमकर रिएक्शन दिया है और उन्होंने धोनी को सेल्फिश प्लेयर तक कहा है। गौरलतब है कि डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के एक्टिव क्रिकेटर हैं और बड़े शॉट मारने में माहिर भी हैं। इतना ही नहीं सीएसके के पिछले मैच में मिचेल ने टीम के लिए 32 बॉल पर 52 रनों की शानदार पारी भी खेली थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार