Ishan Kishan Run Out: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ईशान किशन महज 17 रन बनाकर रन आउट हुए। मैदान पर ईशान और विराट के बीच कंफ्यूजन देखने को मिली जिसके बाद ईशान अपना विकेट नहीं बचा सके और निराश चेहरा लिए पवेलियन वापस लौटे। ईशान किशन के रन आउट पर फैंस रिएक्टर कर रहे हैं।

Advertisement

कोहली को ना करना पड़ा भारी: दरअसल, भारतीय पारी के 35वें ओवर में ईशान किशन ने तीसरी गेंद को टहलाकर एक रन लेने के लिए कॉल किया था। ईशान की कॉल सुनकर विराट ने चीते की तेजी से दौड़ लगाई। इस दौरान ईशान दोहरे मन में दिखे और फील्डर के हाथों में गेंद देखकर बीच में ही रुक गए। यहां उन्होंने विराट को ना कहा, लेकिन तब तक विराट स्ट्राइकर एंड पर पहुंच चुके थे और दूसरी तरफ फील्डर ने गेंद पकड़कर बेल्स गिरा दिये।

Advertisement

फैंस ने किया रिएक्ट: ईशान किशन होलकर स्टेडिमय में बड़ी पारी खेल सकते थे, लेकिन वह रन आउट हुए। फैंस इससे नाराज हैं और इस वजह से उनका गुस्सा युवा खिलाड़ी पर फूटा है। एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा, विराट और ईशान किशन पाकिस्तान को ट्रिब्यूट दे रहे हैं।, एक अन्य यूजर ने रिएक्ट किया, उन्होंने लिखा, 'ईशान ने पहले विराट को हां कहा। विराट ने रिस्पॉन्ड किया, लेकिन अंत में ईशान किशन को अपनी गलती का प्राइस पे करना पड़ा।'

बता दें कि जहां एक तरफ ईशान किशन बैटिंग फ्रेंडली पिच पर 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली भी यहां कुछ खास नहीं कर सके और 27 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले रोहित शर्मा (101) और शुभमन गिल (112) ने शतकीय पारी खेली थी। रोहित और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 212 रनों की विशाल साझेदार हुई थी। हालांकि इस जोड़ी के आउट होने के बाद भारतीय पारी में धीमापन नज़र आया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 358 रन बना लिये हैं।    

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार