क्रिकेट के गेम में एक गेंदबाज़ विपक्षी बल्लेबाज़ों को कई तरीकों से आउट कर सकता है। इन्हीं कई तरीकों में से एक हैं मांकडिंग। भारत में आईपीएल 2022 के बाद अब तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेला जा रहा है, जिसके एक मुकाबले के दौरान नेल्लई रॉयल किंग्स के ऑल राउंडर बाबा अपरजीत ने चेपॉक सुपर गिलिस के बल्लेबाज नारायण जगदीशन को मांकडिंग आउट किया। इस तरह आउट होने के बाद जगदीशन बौखलाएं नज़र आए और उन्होंने पवेलियन लौटते समय काफी शर्मनाक हरकत की।

Advertisement

दरअसल, यह घटना चेपॉक सुपर गिलिस और नेल्लई रॉयल किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले की है। चेपॉक की पारी के दौरान कप्तान कौशिक गांधी बल्लेबाज़ी कर रहे थे, लेकिन गेंदबाज़ अपरजीत ने बॉलिंग करते हुए नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े नारायण जगदीशन को क्रीज से बाहर निकलता देख मांकडिंग आउट कर दिया। इस तरह आउट होने के बाद बल्लेबाज़ ने अपना आपा खो दिया। 

Advertisement

नारायण जगदीशन अपना विकेट गंवाने के बाद गुस्से से लाल हो गए और वापस लौटते हुए उन्होंने शर्मनाक हरकत करना शुरू कर दी। इस बल्लेबाज़ ने एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार कैमरे को अपना मिडिल फिंगर दिखाया। बता दें कि जगदीशन द्वारा किया गया इशारा काफी बुरा माना जाता है, जिस वज़ह से उनकी हरकत को देख सभी हैरान रह गए। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस मैच में दोनों ही टीमों ने अपने कोटे के 20 ओवर में 184 रन बनाए थे, जिसके बाद मैच के रिजल्ट के लिए सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में चेपॉक सुपर गिलिस ने 9 रन बनाए जिसके बाद टारगेट को चेज करते हुए रॉयल ने 1 बॉल रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार