Jasprit Bumrah Yorker Video: भारतीय टीम के दिग्गज़ तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने गुरुवार, 02 अक्टूबर को वेस्टइंडीज (IND vs WI 1st Test) के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन गज़ब की गेंदबाज़ी की और 14 ओवर में सिर्फ 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने अपनी बुलेट यॉर्कर से कैरेबियाई ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves) का भी विकेट चटकाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा वेस्टइंडीज की इनिंग के 39वें ओवर में देखने को मिला। जस्टिन ग्रीव्स 40 से ज्यादा गेंद खेल चुके थे और उन्होंने 32 रन बना लिए थे। कुल मिलाकर वो मैदान पर सेट हो गए थे, ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने एक खतरनाक यॉर्कर डालकर उनकी इनिंग को खत्म करने का फैसला किया।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर का आखिरी गेंद डालते हुए ये बुलेट यॉर्कर डाला जिसे जस्टिन ग्रीव्स अपने बैट से डिफेंस करते हुए रोक ही नहीं पाए और आखिर में क्लीन बोल्ड हुए। खुद BCCI ने जसप्रीत बुमराह का ये वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ जस्टिन ग्रीव्स को ही यॉर्कर से बोल्ड नहीं किया, बल्कि ऐसे ही कैरेबियाई टीम के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी जोहान लेने का भी विकेट चटकाया। इसके अलावा उन्होंने जॉन कैंपबेल को भी आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो अहमदाबाद के मैदान पर वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने अपनी पहली इनिंग में 44.1 ओवर में 162 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 38 ओवर में 2 विकेट खोकर 121 रन जोड़े।

ऐसी है दोनों टीमें:

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रॉस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जायडेन सील्स। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार