Aiden Markram Wicket Video: साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज़ एडेन मार्कराम (Aiden Markram) शुक्रवार, 14 नवंबर को कोलकाता टेस्ट (IND vs SA 1st Test) के पहले दिन 48 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इस मुकाबले में मार्कराम का विकेट जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने हासिल किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये नज़ारा साउथ अफ्रीका की इनिंग के 13वें ओवर में देखने को मिला। एडेन मार्कराम मैदान पर अपने पैर जमा चुके थे और एक छोर से लगातार रन बना रहे थे, ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने उन्हें एक शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल से सरप्राइज करने का फैसला किया। उन्होंने अपने ओवर का पहला ही गेंद पिच पर जोर से पटककर एडेन मार्कराम को डिलीवर किया जो कि एक्स्ट्रा बाउंस के साथ बल्लेबाज़ तक पहुंचा।

Advertisement

यहां पर ही साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के होश उड़ गए और वो गेंद को छोड़ने की कोशिश में उस पर अपना बैट का ऐज लगा बैठे। इसके बाद होना क्या था, वो बॉल विकेटकीपर की तरफ गई जहां ऋषभ पंत ने अपनी दाईं और डाइव लगाते हुए बेहद ही शानदार कैच पकड़ा। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद खबर लिखे जान तक उन्होंने 34 ओवर के खेल तक अपने 5 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। मैदान पर ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरिन की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार