Jasprit Bumrah Catch Video: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (ENG vs IND 1st ODI) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 259 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लिश टीम को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए बेन डकेट (Ben Duckett) का हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, जसप्रीत बुमराह का ये कैच इंग्लैंड की इनिंग के 13वें ओवर में देखने को मिला। भारत के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ गुरनूर बरार करने आए थे जिनकी चौथी गेंद पर बेन डकेट ने कट शॉट खेलते हुए थर्ड मैन के फील्डर के ऊपर से छक्का मारने की कोशिश की।

ध्यान दें कि जैसे ही गेंद बेन डकेट के बैट से टकराई एक समय ऐसा लगा कि उन्हें पूरे छह रन मिल जाएंगे, लेकिन तभी जसप्रीत बुमराह ने करिश्मे को अंजाम दिया और बाउंड्री पर हैरतअंगेज कैच लपका। तो ऐसे जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट का दिल तोड़ा, जो 43 रन बना चुके थे और तेजी से अपनी फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे थे। बुमराह के इस शानदार कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

बताते चलें कि जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ अपनी फील्डिंग से ही फैंस का दिल नहीं जीता, बल्कि अपनी गेंदबाज़ी से भी ये कमाल करके दिखाया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 9 ओवर डाले और सिर्फ 31 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उन्होंने इंग्लैंड के खतरनाक बल्लेबाज़ जो कि उनके कैप्टन भी हैं, हैरी ब्रूक का विकेट लिया।

मैच का हाल: बर्मिंघम के मैदान पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद वह 47.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 258 रन बनाकर ऑलआउट हुए। मेजबान टीम के लिए जो रूट (76 गेंदों पर नाबाद 76 रन) और लियाम डॉसन ने (83 गेंदों पर 68 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारत के लिए कैप्टन शुभमन गिल (75 गेंदों पर 80 रन रिटायर्ड हर्ट), वाशिंगटन सुंदर (63 गेंदों पर नाबाद 52 रन) और अक्षर पटेल (52 गेंदों पर नाबाद 57 रन) ने अर्धशतक जड़े जिसके दम पर टीम ने 45.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार