Jayden Seales Catch: क्रिकेट की दुनिया में एक कहावत काफी फेमस है, Catches Win Matches। ये कहावत एक बार फिर से सही साबित हो गई। दरअसल, CPL 2026 के 24वें मुकाबले में Antigua and Barbuda Falcons के स्टार खिलाड़ी जायडेन सील्स (Jayden Seales) ने बाउंड्री पर Trinbago Knight Riders के दिग्गज कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) का एक करिश्माई कैच पकड़ा जिसने पूरा मैच ही पलट दिया।
जायडेन सील्स का ये कैच त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिला। एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जोशुआ जेम्स करने आए थे जिन्होंने अपनी तीसरी गेंद ऑफ साइड के बाहर लो फुलटॉस डिलीवर की। इस गेंद का सामना आक्रमक बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड कर रहे थे जिन्होंने छक्का मारने के इरादे से मिड विकेट के ऊपर से हवाई शॉट खेला।
ये गेंद कीरोन पोलार्ड के बैट के निचले हिस्से से टकराया था, ऐसे में गेंद को बहुत ज्यादा ऊंचाई नहीं मिली थी। इसी का फायदा बाउंड्री पर मौजूद फील्डर जायडेन सील्स ने उठाया। वो अपनी बाईं ओर तेजी से दौड़े और उन्होंने आखिरी में बाउंड्री के बेहद करीब एक हैरतअंगेज कैच लपक लिया।
बताते चलें कि ये कैच लेते समय वो थोड़ा आगे दौड़ गए थे और बॉल पकड़ने के बाद जमीन पर भी गिर गए थे, लेकिन इन सब के बावजूद उन्होंने कैच छूटने नहीं दिया। तो ऐसे कीरोन पोलार्ड जो कि एंटीगुआ के सामने जीत-हार की दीवार बनकर खड़े थे, उन्हें 36 गेंदों पर 41 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। आप नीचे जायडेन सील्स के कैच का वीडियो देख सकते हो।
मैच का हाल: त्रिनिदाद के मैदान पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 183 रन बनाए। उनके लिए हसन नवाज ने 48 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन ही बना पाई और ऐसे एंटीगुआ एंड बारबुआ फाल्कन्स ने ये मुकाबला रोमांचक अंदाज में 8 रनों से जीता।