Jemimah Rodrigues Dance: इंडियन क्रिकेट टीम की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिग्स अक्सर ही अपने फैंस को खूब एंटरटेन करती है। जेमिमा का मस्तमौला अंदाज मैदान पर भी देखने को मिला है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में जेमिमा बाउंड्री पर फील्डिंग करने के दौरान अपने फैंस का मनोरंजन करती दिखी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जेमिमा ने जमकर किया भांगड़ा: Ambika Kusum नाम की एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से जेमिमा के कई सारे वीडियो शेयर किये हैं। इन सभी वीडियो में यह स्टार खिलाड़ी दिल खोलकर मैच का लुफ्त लेती नज़र आई हैं। इसी बीच जेमिमा, मैच एन्जॉय करने आए दर्शकों के लिए कुछ डांस स्टेप भी करती है। जेमिमा द्वारा किया गया भांगड़ा फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि विराट कोहली भी अक्सर ही फैंस का इसी तरह मनोरंजन करते दिखे हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं फैंस को जेमिमा में विराट की झलक नज़र आई है।

Advertisement

146.67 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जेमिमा को नंबर 4 पर बैटिंग करने का मौका मिला। यहां जेमिमा ने अपने बल्ले से आग उगली और 15 गेंदों पर 146.67 की स्ट्राइक रेट से 22 रन ठोके दिये। इस दौरान उन्होंने 3 शानदार चौके लगाए। बता दें कि दिल्ली ने मुकाबले में RCB के सामने कुल 224 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में RCB सिर्फ 163 रन ही बना सकी और यह मैच 60 रनों से गंवा बैठी।

DC ने लुटाए थे जेमिमा पर पैसे: WPL 2023 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा पर आंखें बंद करके पैसे लुटाए थे। जेमिमा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था, लेकिन जब उनका नाम सामने आया तब दिल्ली, मुंबई और यूपी के बीच बिग बिडिंग वॉर देखने को मिली। DC किसी भी कीमत पर जेमिमा को अपने साथ जोड़ना चाहती थी और उन्होंने 2.20 करोड़ रुपये की रकम खर्चे करके ऐसा कर दिखाया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार