Jemimah Rodrigues Catch: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 18वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में सोमवार (20 मार्च) को खेला गया था जिसे DC ने महज 9 ओवर में 110 रन बनाकर जीत लिया। इस मैच में जेमिमा रोड्रिग्स को बल्लेबाज़ी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फील्डिंग के दौरान दो शानदार कैच लपककर अपनी टीम को सफलताएं दिलाई। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज़ हेली मैथ्यूज का भी कैच पकड़ा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जेमिमा का यह कैच मुंबई इंडियंस की इनिंग के चौथे ओवर में देखने को मिला। मैदान पर हरमनप्रीत कौर और हेली मैथ्यूज बल्लेबाज़ी कर रही थी। हेली मैथ्यूज एक आक्रमक खिलाड़ी हैं, ऐसे में उन्होंने प्रेशर रिलीज करने के लिए तेज तर्रार शॉट खेला। यह गेंद सीधा मिड ऑन की तरफ गई जहां जेमिमा फील्डिंग पर तैनात थी। यहां जेमिमा ने चीते सी फुर्ती दिखाई और दाई ओर भागकर डाइव करते हुए कैच लपक लिया। यही वजह है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

बता दें कि जेमिमा यह कैच पकड़ने के बाद खुद हैरान दिखीं। इस मैच में जेमिमा ने हरमनप्रीत कौर का भी बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा था। यह दोनों ही कैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी जरूरी थे, क्योंकि यह दोनों ही खिलाड़ी मुंबई इंडियंस को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते थे। हरमनप्रीत मैच में 23 रन बनाकर आउट हुईं। इन सब के अलावा जेमिमा ने अमनजोत कौर को भी रन आउट किया था।

गौरतलब है कि WPL 2023 के दूसरे स्टेज के लिए दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स ने क्वालीफाई कर लिया है। गुजरात जायंट्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। ग्रुप स्टेज के बाद जो भी टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर होगी वह फाइनल के लिए सीधा क्वालीफाई करेगी, वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार