Jemimah Rodrigues Dance: इंडियन क्रिकेट टीम की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिग्स अक्सर ही अपने फैंस को खूब एंटरटेन करती है। जेमिमा का मस्तमौला अंदाज मैदान पर भी देखने को मिला है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में जेमिमा बाउंड्री पर फील्डिंग करने के दौरान अपने फैंस का मनोरंजन करती दिखी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जेमिमा ने जमकर किया भांगड़ा: Ambika Kusum नाम की एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से जेमिमा के कई सारे वीडियो शेयर किये हैं। इन सभी वीडियो में यह स्टार खिलाड़ी दिल खोलकर मैच का लुफ्त लेती नज़र आई हैं। इसी बीच जेमिमा, मैच एन्जॉय करने आए दर्शकों के लिए कुछ डांस स्टेप भी करती है। जेमिमा द्वारा किया गया भांगड़ा फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि विराट कोहली भी अक्सर ही फैंस का इसी तरह मनोरंजन करते दिखे हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं फैंस को जेमिमा में विराट की झलक नज़र आई है।
@JemiRodrigues If anyone dint believe me.. #WPL2023 #RCBvsDC pic.twitter.com/lNeeAZ1ENc
— Ambika Kusum (@ambika_acharya) March 5, 2023
146.67 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जेमिमा को नंबर 4 पर बैटिंग करने का मौका मिला। यहां जेमिमा ने अपने बल्ले से आग उगली और 15 गेंदों पर 146.67 की स्ट्राइक रेट से 22 रन ठोके दिये। इस दौरान उन्होंने 3 शानदार चौके लगाए। बता दें कि दिल्ली ने मुकाबले में RCB के सामने कुल 224 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में RCB सिर्फ 163 रन ही बना सकी और यह मैच 60 रनों से गंवा बैठी।
@JemiRodrigues Here she goes again... #WPL2023 #RCBvsDC @wplt20 @IPL pic.twitter.com/c9vmxXvJv0
— Ambika Kusum (@ambika_acharya) March 5, 2023