हवा में उड़ी जेमिमा, 'Super Woman' बनकर पकड़ा करिश्माई कैच; देखें VIDEO

Updated: Fri, Mar 10 2023 11:44 IST
Cricket Image for हवा में उड़ी जेमिमा, 'Super Women' बनकर पकड़ा करिश्माई कैच; देखें VIDEO (Jemimah Rodrigues)

Jemimah Rodrigues Catch: वुमेंस प्रीमियर लीग का 7वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था जिसे MI ने 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में भले ही मुंबई इंडियंस को जीत मिली हो, लेकिन इसके बावजूद DC की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिग्स ने खूब सुर्खियां लूटी। दरअसल, मैच के दौरान जेमिमा ने एक अद्भूत कैच पकड़ा था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जोंटी रोड्स की दिलाई याद: जेमिमा का यह सुपर वुमेन कैच मुंबई इंडियंस की इनिंग के 12वें ओवर में दिखा। मैथ्यूज 32 रन बना चुकी थी और बड़े शॉट्स लगाकर मुकाबला जल्द खत्म करने के मूड में नज़र आ रहीं थी। मैथ्यूज ने कैप्सी के खिलाफ हवाई फायर किया, लेकिन यहां वह शॉट टाइम नहीं कर सकी। गेंद लॉन्ग ऑन की तरफ गया जहां जेमिमा ने पहले तेजी से दौड़ लगाई और फिर डाइव करके एक बेहतरीन कैच पकड़ लिया। जेमिमा का कैच देखकर फैंस को जोंटी रोड्स की याद आई है।

बता दें कि इस टूर्नामेंट में जेमिमा ने काफी प्रभावित किया है। फील्डिंग के अलावा वह मैदान पर अपनी बल्लेबाज़ी से भी काफी रंग जमा रहीं हैं। जेमिमा ने 3 मैचों में 147.27 की स्ट्राइक रेट से कुल 81 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 2 बार नॉट आउट पवेलियन वापस लौटी हैं। यानी उनका औसत 81 का है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ऑक्शन में 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

यह भी पढ़ें: 'WPL की विराट = जेमिमा रोड्रिग्स', मैदान पर फील्डिंग छोड़ जमकर किया भांगड़ा; देखें VIDEO

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में MI तीन मैचों में तीन जीत दर्ज कर चुकी है। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने हर बार विपक्षी टीम को ऑलआउट किया है। यानी कोई भी टीम MI के खिलाफ 20 ओवर मैदान पर टिक नहीं सकी। पॉइंट्स टेबल पर मुंबई टॉप पर काबिज है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ दूसरे पायदान पर है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें