Jitesh Sharma Catch: IPL 2023 के 27वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 24 रनों से हरा दिया। इस मैच में पंजाब किंग्स के ज्यादातर खिलाड़ी संघर्ष करते नज़र आए, लेकिन इसी बीच विकेटकीपर बल्लेबाज़ जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने सभी को खूब प्रभावित किया। जितेश ने अपनी टीम के लिए 27 गेंदों पर 41 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपिंग करते हुए भी जितेश ने विकेट के पीछे विराट कोहली (Virat Kohli) का ऐसा कैच पकड़ा जिसकी सभी क्रिकेटप्रेमी तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

जितेश शर्मा का यह कैच आरसीबी की इनिंग के 17वें ओवर में देखने को मिला है। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी कर चुके थे। पंजाब किंग्स को एक भी सफलता नहीं मिली थी। हरप्रीत बराड़ अपना तीसरा ओवर कर रहे थे। यहां बराड़ ने विराट को लेग स्टंप पर गेंद डिलीवर किया। यहां कोहली चतुराई दिखाकर गेंद को विकेट के पीछे पहुंचाकर रन बटोरना चाहते थे, लेकिन जितेश शर्मा ने उनका प्लान फेल कर दिया।

Advertisement

इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने विराट को फॉलो किया और उनके बैट से गेंद के टकराने के बाद चतुराई और चुस्ती दिखाते हुए बाईं दिशा में कूदते हुए एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा। जितेश को ऐसा करता देख विराट कोहली भी दंग रह गए। पंजाब किंग्स की टीम ने जोरदार अपील की जिसके बाद थर्ड अंपायर ने इस घटना को बारीकी से देखते हुए बल्लेबाज़ को आउट करार दे दिया।

बता दें कि विकेट के पीछे अक्सर ही क्रिकेट फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी को ऐसी चतुराई और चुस्ती फुर्ती दिखाते देखा है ऐसे में अब जितेश की तुलना धोनी से करते हुए उनकी तारीफ की जा रही है। गौरतलब है कि इस मैच में विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी करते हुए 47 गेंदों पर 59 रन बनाए। वहीं बात करें अगर जितेश शर्मा की तो उन्होंने 27 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाकर 41 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार