IND vs ENG 1st Test: हैदराबाद टेस्ट में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भारतीय टीम की पहली इनिंग में 87 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने 180 गेंदों का सामना करके मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ी इनिंग खेली। हालांकि यहां जडेजा अपना शतक पूरा नहीं कर सके और जो रूट (Joe Root) की गेंद पर LBW होकर आउट हुए। जडेजा की विकेट पर अब सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है।

 
Advertisement

बैट पर लगी थी गेंद?

Advertisement

हैदराबाद टेस्ट के तीसरे दिन रूट इंग्लैंड के लिए 120वां ओवर करने आए थे। इसी बीच उनकी तीसरी गेंद जडेजा के पैड से टकराई। यहां इंग्लिश टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने भी जडेजा को आउट मान लिया। हालांकि जडेजा अंपायर के फैसले से सहमत नहीं थे और उन्होंने DRS का इस्तेमाल करने का फैसला किया।

जब थर्ड अंपायर ने इस घटना का वीडियो देखा तब ऐसा लगा मानो जडेजा के पैड से पहले बैट से गेंद टकराई है। हालांकि यहां अंपायर को पक्का सबूत नहीं मिल रहा था जिस वजह से उन्होंने मैदानी अंपायर के फैसले के साथ सहमत होने का फैसला किया और जडेजा को अपना विकेट खोना पड़ा। यही वजह है फैंस निराश हैं।

रूट ने लिया जडेजा से बदला

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि जो रूट ने जडेजा को आउट करके अपना बदला भी लिया है। दरअसल, इंग्लिश इनिंग के दौरान जडेजा ने ही रूट को आउट किया था। रूट 60 गेंद खेलकर सिर्फ 29 रन ही बना पाए थे और अब उन्होंने जडेजा का विकेट चटकाकर कहीं ना कहीं हिसाब बराबर कर लिया है। आपको बता दें कि इंग्लैंड के लिए रूट ही सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने  29 ओवर किये और 79 रन देकर 4 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार