Joe Root Video: पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG Test) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है जिसका पहला मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसी बीच इंग्लिश क्रिकेटर जो रूट (Joe Root) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने बैट से जादू करते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। जो रूट के वायरल वीडियो में इस बार वो अपने बैट से अद्भूत कंट्रोल दिखाते नज़र आए। दरअसल, यहां वो अपने बैट से बॉल को कंट्रोल कर रहे हैं। कभी वो बॉल को शांत करके अपने बैट पर रख देते हैं तो कभी उसे अपने बैट के किनारे से मारकर उछालते हैं। जो रूट का अपने बैट पर ऐसा कंट्रोल देखकर फैंस हैरान हैं यही वजह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले एक टेस्ट मैच के दौरान रूट ने बैटिंग करते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर अपना बैट बिना किसी सहारे के सीधा खड़ा कर दिया था। ये नजारा देखकर पूरी दुनिया दंग रही गई थी। यहां तक कि विराट कोहली भी हैरान थे और वो भी अपने बैट को जो रूट की तरफ खड़ा करने की कोशिश करते दिखे थे।

हालांकि वो ऐसा कर नहीं पाए। ये भी जान लीजिए कि रूट ने अपने बैट को आसानी से सीधा खड़ा कर दिया था, क्योंकि उनका बैट नीचे की तरफ से पूरी तरह एक बराबर था। वहीं बाकि खिलाड़ियों के बैट ऐसे नहीं होते वो थोड़े घूमे हुए रहते हैं।

बात करें अगर मुल्तान टेस्ट की तो यहां पाकिस्तान ने मेहमान इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है जिसके बाद वो खबर लिखे जाने तक वो एक विकेट खोकर 68 रन बना चुके हैं। मैदान पर अब्दुल्ला शफीक और शान मसूद की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार