Joe Root Reverse Scoop Six: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का आगाज हो चुका है और इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस वर्ल्ड कप की शुरुआत इंग्लैंड ने जोरदार अंदाज में की है और इसका गवाह जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) के बैट से पहले ओवर की दूसरी गेंद पर निकला छक्का है। इंग्लैंड ने बीते समय में कुछ इसी तरह आक्रमक क्रिकेट खेला है और जो रूट ने भी ऐसा ही कुछ करके दिखाया है।

Advertisement

दरअसल, वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में ही जो रूट के बैट से रूट स्पेशल रिवर्स रैम्प देखने को मिला। रूट ने यह शॉट न्यूजीलैंड के रफ्तार के सौदागर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर जड़ा। रूट का यह छक्का इंग्लैंड की इनिंग के 12वें ओवर में देखने को मिला। बोल्ट अपना चौथा ओवर करने आए थे। इस ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर एक भी रन नहीं बना था, ऐसे में अब रूट ने कुछ अलग करने का मन बनाया।

Advertisement

यहां रूट ने बोल्ट की रफ्तार का फायदा उठाने का फैसला किया और अपने बल्ले को घुमाकर रिवर्स रैंप खेलते हुए विकेट के पीछे गेंद को 80 मीटर दूर भेजते हुए हैरतअंगेज छक्का लगा दिया। रूट का यह छक्का देखकर ट्रेंट बोल्ट तक हैरान रह गए और इसी बीच सभी इंग्लिश खिलाड़ी काफी खुश नजर आए। आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक रूट 34 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन है।

न्यूज़ीलैंड : डेवोन  कॉनवे, विल  यंग, डेरिल  मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रविंद्र , मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट 

Also Read: Live Score

इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी  ब्रूक, जोस  बटलर (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन , क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार