Saud Shakeel Wicket Video: पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सऊद शकील (Saud Shakeel) ने लॉर्ड्स टेस्ट (ENG vs PAK 2nd Test) की अपनी दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाज़ी की और 122 गेंदों पर 13 चौके 2 छक्के लगाकर 97 रन बनाए। उन्हें बैटिंग करता देख एक समय ऐसा लग रहा था कि वो अपना शतक जरूर बनाएंगे, लेकिन कुछ ही देर बाद जोश टंग (Josh Tongue) ने उनका दिल तोड़ दिया और उन्हें बाउंड्री के करीब हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों कैच आउट कराया।

Advertisement

ये घटना पाकिस्तान की दूसरी पारी के 47वें ओवर में घटी जो इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज़ जोश टंग करने आए थे। यहां इंग्लिश बॉलर ने अपनी पहली ही गेंद पर सऊद शकील को शॉर्ट बॉल से टेस्ट किया। ध्यान दें कि अब तक पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ऐसी गेंदों को संभलकर और अच्छे तरीके से खेल रहा था, लेकिन अचानक ही उनसे बड़ी गलती हो गई।

अब्दुल्ला शफीक ने जोश टंग की शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेल दिया जो कि उनके बैट से टकराने के बाद सीधा डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर खड़े खिलाड़ी हैरी ब्रूक की तरफ गया। इसके बाद होना क्या था, गेंद को हवा में देखकर हैरी ब्रूक की आंखें चमक उठी और उन्होंने बाउंड्री के करीब पाकिस्तानी बल्लेबाज़ का कैच पकड़ लिया।

तो ऐसे जोश टंग ने अब्दुल्ला शफीक का दिल तोड़ा और उन्हें लॉर्ड्स में अपना शतक पूरा नहीं कर दिया। वो 97 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आउट होने के बाद मायूसी उनके चेहरे पर झलक रही थी। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो। बताते चलें कि लॉर्ड्स टेस्ट में जोश टंग ने पाकिस्तान के पूरे 5 विकेट झटके।

मैच का हाल: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी में 290 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 110 रन पर ऑल आउट हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 208 बनाकर विपक्षी टीम को 389 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान सिर्फ 194 रनों पर ऑलआउट हुई। तो ऐसे इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में 194 रनों से महाजीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार