Kagiso Rabada Bowled Jonny Bairstow Video: साउथ अफ्रीका में SA20 का तीसरा सीजन खेला जा रहा है जहां बीते शनिवार, 11 जनवरी को टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला एमआई केप टाउन (MI Cape Town) और जॉबर्ग सुपर किंग्स (Joburg Super Kings) के बीच वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने एक मैजिकल बॉल डाला जिस पर जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) के तोते उड़ गए और वो क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

कगिसो रबाडा का ये जादुई बॉल जॉबर्ग सुपर किंग्स की इनिंग के 12वें ओवर में देखने को मिला। कगिसो रबाडा अपने कोटे का तीसरा ओवर करने आए था जहां उन्होंने इंग्लिश बैटर जॉनी बेयरस्टो को फंसाने के लिए ओवर का दूसरा बॉल एक लेग कटर की तरह फेंका।

Advertisement

ये बॉल पिच से टकराने के बाद काफी धीमी रफ्तार से बैटर तक पहुंचा जहां जॉनी बेयरस्टो पूरी तरह भौचक्के रह गए। ये बॉल ऑफ स्टंप की लाइन पर था जिसे बेयरस्टो पूरी तरह मिस कर बैठे और फिर क्लीन बोल्ड हो गए। यही वजह है कगिसो रबाडा की जादुई गेंद अब हर क्रिकेट फैन खूब पसंद कर रहा है और सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि कगिसो रबाडा ने इस मुकाबले में 2.3 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट झटके। दूसरी तरफ जॉनी बेयरस्टो ने 14 बॉल पर 14 रन बनाए। बात करें अगर इस मुकाबले की तो यहां एमआई केप टाउन ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 140 रन बनाए जिसके जवाब में जॉबर्ग सुपर किंग्स ने 11.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 82 रन जोड़े। अंत में बारिश के कारण ये मुकाबला रोकना पड़ा और डीएलएस मेथड के तहत जॉबर्ग को 6 रनों से जीत हुआ घोषित किया गया। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार