आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था, जिसे MI की टीम ने बेहद ही रोमांचक अंदाज में 5 रनों से जीत लिया है। गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज़ों ने शानदार शुरूआती की थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम ने लगातार ही अपने विकेट गंवाए जिस वज़ह से वह मुंबई के खिलाफ मुकाबला हार गए। इसी बीच साई सुदर्शन भी आउट हुए लेकिन इस युवा बल्लेबाज़ ने हिट विकेट के तौर पर अपना विकेट गंवाया यही वज़ह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

साई सुदर्शन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 गेंदों पर 14 रनों की पारी, जिसके दौरान उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का भी देखने को मिला। लेकिन इसके बाद वह मुंबई के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड की चालाकी का शिकार हुए और हिट विकेट होते हुए अपना विकेट गंवा बैठे।

Advertisement

यह घटना गुजरात टाइटंस की पारी के 16वें ओवर की है। कीरोन पोलार्ड अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद फेंक रहे थे, ऐेसे में उन्होंने साई सुदर्शन के खिलाफ स्लोअर बाउंसर का प्रयोग किया। साई सुदर्शन पोलार्ड की इस गेंद को बिल्कुल भी नहीं समझ सके, जिसके कारण वह पुल शॉट खेलने की कोशिश में अपना बैलेंस खो बैठे और उनका बल्ला विकेट पर जाकर लगा। इस तरफ सूदर्शन की छोटी सी पारी का अंत हुआ।

बता दें कि साई सुदर्शन पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरे थे और यहां भी काफी अच्छी लय में नज़र आ रहे थे, लेकिन उनका विकेट कही ना कही मुंबई इंडियंस के लिए जीत का द्वार खोल गया और उसके बाद रोहित की टीम को लगातार ही विपक्षी टीम के विकेट मिलते रहे। अंत में मुंबई ने यह मैच रोमांचक अंदाज में पांच रनों से जीत लिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार