Kieron Pollard 96M Monstrous Six Vs Andre Russell Video: मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 (MLC 2026) का 20वां मुकाबला रविवार, 05 जुलाई को कैलिफोर्निया के नाइट राइडर्स क्रिकेट फील्ड पर खेला गया जहां एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के खिलाफ 35 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद 63 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच कीरोन पोलार्ड ने आंद्रे रसेल (Andre Russell) को एक तीर जैसा सीधा मॉन्स्टर छक्का जड़ा जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, कीरोन पोलार्ड का ये लंबा सिक्स एमआई न्यूयॉर्क की इनिंग के 16वें ओवर में देखने को मिला। यहां आंद्रे रसेल अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद डिलीवर करते हुए उनसे भारी मिस्टेक हो गई।

Advertisement

रसेल ने ये बॉल यॉर्कर डालने की कोशिश में लो फुलटॉस फेंक दिया था जिसे देखकर कीरोन पोलार्ड की आंखें चमक गई और उन्होंने सीधे बल्ले से साइड स्क्रीन तक तरफ हवाई शॉट खेल दिया। पोलार्ड ने गेंद को मिडिल किया था जो कि उनके बैट से टकराने के बाद हवा में तैरते हुए 96 मीटर दूर गई और सीधा ग्राउंड के बाहर गिरी। MLC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बतात चलें इस मुकाबले में आंद्रे रसेल गेंदबाज़ी से काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 4 ओवर में 42 रन लुटाए। इससे पहले वो अपनी बैटिंग से भी कुछ खास नहीं कर पाए और 8 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर MLC के इस मैच के नतीजे की तो लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने अपनी पारी के 20 ओवर 6 विकेट खोकर 166 रनों का लक्ष्य स्कोरबोर्ड पर टांगा था जिसे एमआई न्यूयॉर्क ने रोमांचक अंदाज़ में 19.5 ओवर में हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ अब एमआई की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। उनके नाम 6 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार