KL Rahul And Ravindra Jadeja Stump Mic Conversation Video: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट (Ben Duckett) ने मैनचेस्टर टेस्ट (ENG vs IND 4th Test) के दूसरे दिन 100 गेंदों पर 13 चौके ठोकते हुए 94 रन बनाए। इसी बीच केएल राहुल (KL Rahul) इस इंग्लिश खिलाड़ी को आउट करने के लिए अपना एक प्लान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को समझाते रहे, लेकिन गेंदबाज़ ने अपने साथी की एक नहीं सुनी।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि रविंद्र जडेजा की गेंद पर बेन डकेट स्विप शॉट खेलने की कोशिश करते हैं जिसे वो मिस कर देते हैं।

Advertisement

इसी बीच केएल राहुल जो कि स्लिप पर तैनात होते हैं वो रविंद्र जडेजा को ये समझाने की कोशिश करते हैं कि बेन डकेट सामने शॉट नहीं खेलते, जिस वज़ह से उनके लिए फील्डिंग और प्लान चेंज किया जाना चाहिए। हालांकि यहां रविंद्र जडेजा उनकी एक नहीं मानते और अपने प्लान के अनुसार ही गेंदबाज़ी करने लगते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा साझा किए गिए वीडियो में आप देख सकते हो कि केएल राहुल गेंदबाज़ रविंद्र जडेजा को बोलते हैं, "सामने मारता ही नहीं है ये, कभी मारा ही नहीं है सामने।" इसके जवाब में जडेजा कहते हैं, "पर ठीक है ना तो क्या फायदा?" फिर केएल कहते हैं, "उधर ट्राई करने दे ना इससे अच्छा।" आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बता दें कि इस मुकाबले के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा ने 8 ओवर गेंदबाज़ी की जिसमें उन्होंने 4.63 की इकोनॉमी से 37 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की तो ये दिन इंग्लिश टीम के नाम रहा जिन्होंने पहले भारतीय टीम को 358 रनों पर ऑल आउट किया और फिर दिन का खेल खत्म होने तक 46 ओवर खेलकर सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन ठोके। वो अब भारतीय टीम की पहली इनिंग के स्कोर से सिर्फ 133 रन ही पीछे हैं। ऐसे में अब टीम इंडिया को किसी भी तरह तीसरे दिन के खेल में वापसी करनी ही होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार