IND vs AFG One-off Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां खेल के पहले दिन शनिवार, 07 जून को भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) सस्ते में आउट होने से बाल-बाल बचे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, केएल राहुल को ये जीवनदान भारतीय टीम की पहली इनिंग के 11वें ओवर में देखने को मिला। अफगानिस्तान के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जियाउर्रहमान करने आए थे जिनकी पहली ही गेंद पर केएल राहुल चमका खा गए और वो बॉल उनके बैट का ऐज लेकर सीधा विकेटकीपर के हाथों में गया।

Advertisement

ध्यान दें कि इस दौरान विकेटकीपर ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने उन्हें पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया। यहां अफगानी टीम अंपायर के फैसले को चैलेंज करके रिव्यू ले सकती थी, हालांकि उन्होंने भी ऐसा नहीं किया और केएल राहुल जो कि आउट हो सकते थे, वो पूरी तरह बच गए। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

अगर अफगानी टीम सही समय पर DRS लेती तो केएल राहुल 16 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटते। अब वो 64 गेंदों पर 32 रनों के स्कोर पर बैटिंग कर रहे हैं। उनके साथ मैदान पर साईं सुदर्शन मौजूद हैं, जो कि 30 गेंदों पर 26 रन बना चुके हैं। भारतीय टीम का स्कोर 21 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 84 रन हो गया है। देखें लाइव स्कोरकार्ड

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर्रहमान, मोहम्मद सलीम सफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार