Krunal Pandya vs Shubman Gill: गुजराट टाइटंस के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 30वें मुकाबले में डक पर आउट हुए। जी हां, रनों का अंबार लगाने वाला यह खिलाड़ी जब इकाना स्टेडियम के स्पिन फ्रेंडली ट्रेक पर बल्लेबाजी करने उतरा तो महज दो गेंद ही खेल सका और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गया। यह स्टाइलिश खिलाड़ी  क्रुणाल पांड्या के आगे बेबस दिखा।

Advertisement

इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने अपने पहले ओवर में गिल को आउट करके अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलवाई। शुभमन गिल क्रुणाल की दूसरी गेंद पर कदमों का सहारा लेकर गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाना चाहते थे, लेकिन यहां उनसे गलती हो गई। गिल गेंद को बैट से मिडिल नहीं कर पाए। गेंद हवा में उठ गई जिसके बाद रवि बिश्नोई ने एक आसान कैच पकड़कर विपक्षी टीम के स्टार बल्लेबाज़ की इनिंग को खत्म कर दिया।

Advertisement

बता दें कि शुभमन गिल का विकेट लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के लिए लगातार रन बना रहा है। इस सीजन गिल के बैट से 228 रन निकल चुके हैं। पिछले सीजन भी उन्होंने अपनी टीम के लिए 16 मैचों में 484 रन ठोके थे। हालांकि आज क्रुणाल के खिलाफ आक्रमक होने का प्लान गिल पर भारी पड़ा और वह शून्य के स्कोर पर आउट हुए।

लखनऊ सुपर जायंट्स - केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा

गुजरात टाइटंस - ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार