KS Bharat Wicket: अहमदाबाद टेस्ट में कोना भरत (KS Bharar) 44 रन बनाकर आउट हुए। भरत ने विराट कोहली के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद नाथन लियोन ने अपनी फिरकी में फंसाकर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। आउट होने के बाद भरत खुद से बेहद निराश दिखे और उनके चेहरे पर यह साफ झलक रहा था।

Advertisement

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अच्छी नज़र आई है। ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग में उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन ने शतकीय पारी खेली, वहीं भारतीय पारी के दौरान भी शुभमन गिल और विराट कोहली ने सेंचुरी ठोकी। ऐसे में मैदान पर सेट होने के बाद केएस भरत के पास भी एक बड़ी पारी खेलने का पूरा मौका था, लेकिन वह अच्छी तरह सेट होने के बाद एक डिफेंसिव शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे, यही कारण है उनके चेहरे पर काफी निराशा दिखी। पवेलियन लौटने के दौरान भी वह परेशान नज़र आए।

Advertisement

बता दें कि केएस भरत पर भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट ने काफी भरोसा जताया है। अहमदाबाद टेस्ट में उन्होंने 88 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाकर 44 रन बनाए जो कि अब उनके करियर की सबसे बड़ी पारी बन चुकी है। हालांकि टीम उनसे काफी ज्यादा उम्मीद करती है, क्योंकि भरत को टीम में ऋषभ पंत की जगह मिली है। भरत के पीछे ईशान किशन भी मौके का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते समय में केएस भरत को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। क्रिकेट फैंस का मानना है कि भरत बैट से टीम के लिए डिलीवर नहीं कर पा रहे हैं, वहीं उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स भी कुछ खास नहीं हैं। हालांकि भरत ने कहीं ना कहीं इस बार 44 रन बनाकर सभी ट्रोलर्स को अच्छा जवाब दिया है। मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 5 विकेट खोकर 419 रन बना लिये हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार