Kuldeep Yadav Bowled Ben Stokes: रांची टेस्ट (IND vs ENG 4th Test) में इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स (Ben Stokes) बुरी तरह फेल रहे। पहली इनिंग में स्टोक्स ने महज 6 गेंद खेलकर 3 रन बनाए थे, वहीं अब दूसरी इनिंग में भी वो सिर्फ 4 रन बनाकर अपना विकेट खो बैठे हैं। बेन स्टोक्स को कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अपनी फिरकी में फंसाकर आउट किया और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

हैरान रह गए स्टोक्स

Advertisement

ये घटना इंग्लैंड की दूसरी इनिंग के 33वें ओवर में घटी। कुलदीप अपना पांचवां ओवर डालने आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने इंग्लिश कैप्टन का दिमाग ही घुमा दिया। कुलदीप की ये गेंद लेग स्टंप पर पिच हुई थी जिसे बल्लेबाज़ डिफेंस करना चाहता था। लेकिन ये बॉल पिच से टकराने के बाद ऐसे घुमी की वो स्टोक्स के पैड पर लगकर फिर पैरों के बीच से निकल गई और विकेटों पर जा लगी।

यहां स्टोक्स आउट हो चुके थे जिसके बाद इंडियन टीम में खुशी की लहर उठ गई वहीं दूसरी तरह इंग्लिश कैप्टन का मुंह खुला का खुला रह गया और वो आउट होने के बाद पूरी तरह हैरान नजर आए। यही वजह है अब ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि इंग्लिश टीम पहली पारी के बाद मेजबान टीम से 46 रन आगे थी, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों की कमाल की गेंदबाज़ी के दम पर मेजबानों ने वापसी कर ली है।

Also Read: Live Score

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि कुलदीप यादव ने सिर्फ बेन स्टोक्स को ही आउट नहीं किया। वो स्टोक्स के अलावा जैक क्रॉली, टॉम हार्टली और ओली रॉबिन्सन का भी विकेट चटका चुके हैं। कुलदीप चार विकेट झटक चुके हैं ऐसे में अब उनकी निगाहें 5 विकेट हॉल हासिल करने पर टिकी होगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार