आईपीएल 2022 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के स्टार बल्लेबाज़ वेंकटेश अय्यर ने दबंग अंदाज में 43 रनों की पारी खेली। इसी बीच वेंकटेश की टक्कर कुमार कार्तिकेय से भी हुई जिसके दौरान जहां पहले वेंकटेश ने चौके छक्के लगाए, वहीं इसके बाद गेंदबाज़ ने भी वापसी करते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वेंकटेश अय्यर ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। मज़े की बात यह रही कि इस दौरान आधे से ज्यादा रन वेंकटेश अय्यर ने बनाए। इस बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज़ ने मुंबई के खिलाफ 24 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली। इसी दौरान उनका सामना कुमार कार्तिकेय के साथ हुआ।

Advertisement

ये घटना केकेआर की पारी के छठे ओवर की है। वेंकटेश अय्यर तेजी से रन बना रहे थे, ऐसे में उन्होंने पावरप्ले के अंतिम ओवर से भी ज्यादा से ज्यादा रन लूटने चाहें। यह ओवर कार्तिकेय के कोटे का पहला ओवर था। ऐसे में वेंकटेश ने कार्तिकेय पर प्रेशर बनाने के लिए पहली ही गेंद पर जोर से बल्ला घुमाया और बैट के किनारे से चौका बटोर दिया। कार्तिकेय की दूसरी गेंद पर अय्यर को दो रन मिले।

इसके बाद कुमार की तीसरी गेंद पर वेंकटेश ने घुटनो पर बैठकर मिड विकेट पर तरफ लंबा छक्का जड़ दिया। ऐेसे में गेंदबाज़ ने अपना दिमाग चलाया और चौथी गेंद को स्पिन करवाते हुए वेंकटेश से दूर फेंका। इस गेंद पर भी वेंकटेश जोरदार प्रहार करना चाहते थे, लेकिन इस बार जश्न मनाने की बारी गेंदबाज़ की थी। इस गेंद पर वेंकटेश के बल्ले का टॉप एज़ लगा और वह कवर पॉइंट्स की तरफ डेनियल सैम्स के हाथों कैच आउट हो गए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार