वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर काइल मेयर्स (Kyle Mayers) बांग्लादेश में BPL 2024 खेल रहे हैं जिसके एलिमिनेटर मैच में मेयर्स का बल्ला जमकर गरजा है। ये मैच सोमवार (26 फरवरी) को चट्टोग्राम वाइकिंग्स और फॉर्च्यून बरिशल के बीच खेला गया था जिसमें मेयर्स ने महज 26 गेंदों पर 3 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के ठोककर तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली। इसी बीच उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ी शुवागाता होम (Shuvagata Hom) को एक ओवर में ही 26 रन ठोक डाले।

Advertisement

काइल मेयर्स का रौद्र रूप फॉर्च्यून बरिशल की इनिंग के 5वें ओवर में देखने को मिला। ये ओवर चट्टोग्राम वाइकिंग्स के लिए कप्तान शुवागात होम करने आए थे। शुवागात एक विकेट चटका चुके थे, ऐसे में उन्हें लगा था कि वो मेयर्स का भी बड़ा विकेट झटक सकते हैं लेकिन उनका पैंतरा उन पर काफी भारी पड़ गया।

Advertisement

शुवागात के ओवर में काइल मेयर्स ने पहली ही गेंद से अटैक किया और लगातार छक्के और चौके की बौछार करके रन बनाए। उन्होंने इस ओवर में तीन छक्के और 2 चौके मारे जिसके दम पर उन्होंने अपनी टीम के लिए शुवागात के ओवर से पूरे 26 रन बटोर लिये। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे खूब इन्जॉय कर रहे हैं।

IPL में सुपर जायंट्स के लिए करेंगे कमाल

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि वेस्टइंडीज का ये धाकड़ ऑलराउंडर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा है। मेयर्स को सुपर जायंट्स ने 50 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। वो इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 13 मैच में खेल चुके हैं जिसके दौरान उनके बैट से लगभग 30 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 379 रन निकले हैं। वो आईपीएल में 4 अर्धशतक ठोक चुके हैं। इतना ही नहीं वो अपनी गेंदबाजी से भी योगदान करने की क्षमता रखते हैं ऐसे में लखनऊ की टीम को एक बार फिर उनसे काफी उम्मीदें होंगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार