इंग्लैंड में विटालिटी टी20 ब्लास्ट (Vitality T20 Blast) टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसमें बीते बुधवार नॉटिंघमशायर (Nottinghamshire) और लंकाशायर (Lancashire) के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में इंग्लिश खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) खूब चमके और उन्होंने बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग तीनों से ही धमाल मचाया। इसी बीच लिविंगस्टोन ने एक ऐसा करिश्माई कैच भी पकड़ा जिसे देखकर फैंस के तो अब होश ही उड़ गए हैं।

Advertisement

लिविंगस्टोन का ये कैच नॉर्टिंघमशायर की इनिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिला। मैदान पर लिंडन जेम्स बैटिंग कर रहे थे और लंकाशायर के लिए ये ओवर ल्यूक वुड करने आए थे। इस ओवर की दूसरी बॉल पर लिंडन जेम्स ने मिड विकेट और मिड ऑन के बीच एक तूफानी शॉट खेला।

Advertisement

बल्लेबाज़ के बैट से टकराने के बाद ये बॉल हवा में तेजी से बाउंड्री की तरफ गई, जिसे देख लियाम लिविंगस्टोन ने भी दौड़ लगाई। वो बॉल तक पहुंचे और फिर उन्होंने डाइव करके जमीन पर टकराने से पहले ही गेंद को लपक लिया। बॉल पकड़ने के बाद वो जमीन पर गिर गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गेंद को अपने हाथ से गिरने नहीं दिया और आखिरी में एक हाथ से ये करिश्माई कैच पूरा किया। यही वजह है सोशल मीडिया पर लिविंगस्टोन के बवाल कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तूफानी अंदाज में ठोका अर्धशतक

ये भी जान लीजिए कि लिविंगस्टोन ने नॉर्टिघमशायर के खिलाफ 3D प्रदर्शन किया। यानी उन्होंने बवाल कैच के अलावा बॉलिंग करते हुए एक विकेट भी चटकाया और फिर इसके बाद महज़ 37 बॉल पर 3 चौके और 3 गज़ब के छक्के ठोककर 145 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 54 रन भी बना डाले। लिविंगस्टोन के तूफानी प्रदर्शन के दम पर लंकाशायर ने ये मैच 8 विकेट से जीतकर अपने नाम भी किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार