Lizelle Lee No Look Six Video: ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग (WBBL 2024) खेली जा रही है जहां साउथ अफ्रीका की पूर्व क्रिकेटर लिजेल ली (Lizelle Lee) ने खूब धमाल मचाया है। इस टूर्नामेंट का 25वां मुकाबला होबार्ट हेरिकेंस और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच Ninja Stadium में हो रहा है जहां पर भी लिजेल ली का तूफान देखने को मिला। इस मुकाबले में उन्होंने एक बेहद ही शानदार नो लुक शॉट जड़ा जिसके बाद उनका बैट ही टूट गया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना होबार्ट हेरिकेंस की इनिंग के दूसरे ही ओवर में देखने को मिला। एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए ये ओवर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट कर रही थी और इसी बीच उनकी दूसरी बॉल पर लिजेल ली ने नो लुक शॉट मारते हुए गज़ब का छक्का जड़ा। ली का ये शॉट इस कदर बैट के मिडिल से कनेक्ट हुआ था कि उन्होंने बॉल को बाउंड्री के बाहर जाते देखना भी जरूरी नहीं समझा।

Advertisement

हालांकि ये शॉट जड़ने के बाद उन्हें थोड़ा दुख तो हुआ ही होगा, क्योंकि यहां उनका बैट ही टूट गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि ली नया बैट मंगाती नज़र आ रही हैं। ये भी जान लीजिए कि लीज ने होबार्ट के लिए एक बार फिर शतकीय पारी खेली है। उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 59 बॉल पर 13 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 174.58 की स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए। हालांकि अंत में वो रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटी।

ये भी जान लीजिए कि इस सीजन ली का कहर देखने को मिला है। उन्होंने हाल ही में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ डेडी हंड्रेड जड़ा था। ली ने 75 बॉल पर नाबाद 150 रनों की पारी खेली थी और इसी के साथ वो वुमेंस बिग बैश लीग के इतिहास में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं थी। इतना ही नहीं लिजे़ल ली ने एक इनिंग में 12 छक्के ठोककर वुमेंस टी20 के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी कारनामा किया है। गौरतलब है कि उनसे पहले ये रिकॉर्ड भी ग्रेस हैरिस के नाम था।

आपको बता दें कि लिजेल लीज वुमेंस बिग बैश लीग 2024 में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। वो 7 इनिंग में 54 की औसत से 324 रन ठोक चुकी हैं। बात करें अगर उनके इंटरनेशनल करियर की तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल लेवल पर 2 टेस्ट, 100 वनडे औऱ 82 टी20 मैच खेले। ली ने टेस्ट क्रिकेट में 42 रन, वनडे क्रिकेट में 36.42 की औसत से 3315 रन और टी20 इंटरनेशनल में 25.62 की औसत से 1896 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार