भारत में आईपीएल का 18वां सीजन (IPL 2025) खेला जा रहा है जिसके बीच राजस्थान रॉयल्स ने 19 साल के साउथ अफ्रीका बैटर लुआन ड्रे प्रीटोरियस (Lhuan-dre Pretorius) को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। गौरतलब है कि लुआन भारत आते ही छा गए हैं और उन्होंने RR में अपने पहले प्रैक्टिस सेशन में ही कैप्टन संजू सैमसन (Sanju Samson) को काफी प्रभावित किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से लुआन का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए गज़ब के चौके-छक्के लगाते नज़र आए हैं। आपको बता दें कि जब लुआन नेट्स में ये शॉट्स खेल रहे थे तब राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन संजू भी उन्हें देख रहे थे। 19 साल के बैटर को एक के बाद एक कड़क शॉट मारता देख संजू भी खूब प्रभावित हुए और लुआन की जमकर तारीफ करते नज़र आए।

Advertisement

आपको बता दें कि लुआन को राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल खिलाड़ी नितीश राणा की रिप्लेसमेंट के तौर पर उनके 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है जो कि हाल ही में पार्ल रॉयल्स के लिए SA20 2025 में धमाल मचाकर आए हैं। इस टूर्नामेंट में लुआन ने पार्ल रॉयल्स के लिए 12 मैचों में 33.08 की औसत और 166.80 की स्ट्राइक रेट से 397 रन ठोके थे। गौरतलब है कि ऐसा करते हुए वो सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

ये भी जान लीजिए कि इस युवा विस्फोटक बैटर के पास 5 फर्स्ट क्लास मैचों में 72.66 की औसत से 436 रन, 14 लिस्ट ए मैचों में 44.38 की औसत से 577 रन और 33 टी20 मैचों में 27.60 की औसत से 911 रन दर्ज हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो धमाल मचा पाते हैं या नहीं।

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का हाल

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन की तो वो टूर्नामेंट में अब तक अपने 12 मैच खेल चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने 3 जीत और 9 हार का सामना करते हुए सिर्फ 6 अंक हासिल किए हैं। यही वज़ह है वो पॉइंट्स टेबल पर 9वें पायदान पर मौजूद हैं। ऐसे में RR फैंस यही उम्मीद करेंगे कि राजस्थान की टीम अपने बचे हुए मुकाबलों में कुछ अच्छा प्रदर्शन करें और जीत हासिल करें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार