श्रीलंका के पूर्व मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस का नाम सबने सुना होगा। मेंडिस ने जब अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी तब मेंडिस को पढ़ पाना बेहद मुश्किल था।

भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक और इंग्लैंड से लेकर पाकिस्तान तक मेंडिस ने हर बल्लेबाज को परेशानी में डाला है। लेकिन अब शायद श्रीलंका को एक नया अजंता मेंडिस मिल गया है। वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि महीश थिकशना है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया तीसरा वनडे महीश थिकशना का इंटरनेशनल डेब्यू था और जिस तरह से इस युवा मिस्ट्री गेंदबाज ने बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाया वो मेंडिस की याद दिलाता है। थिकशना को देखकर क्रिकेट फैंस को मेंडिस की याद इसलिए भी आती हैं क्योंकि गेंदबाजी एक्शन से लेकर हाथ से गेंद छोड़ने का तरीका हबहू मेंडिस से मिलता है। साथ ही मेंडिस की तरह कैरम गेंद फेंकने में भी माहीर है। कौन सी गेंद को कहां टप्पा दिलाना है और कहा से गेंद कितनी घूमेगी ये थिकशना को बखूबी पता है।

थिकशना ने टीम के लिए 4 अहम विकेट निकाले और अफ्रीकी टीम को 78 रनों पर ढेर करने में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन, जानेमन मलान, कगिसो रबाडा और केशव महाराज को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वो श्रीलंका की ओर से मेन्स वनडे डेब्यू में 4 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने।

इस मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और असलंका के 47 रन, धनंजय डी सिल्वा के 31 रन और दुष्मंथ चमीरा के 29 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार