इंग्लैंड क्रिकेट टीम के गन गेंदबाज मार्क वुड अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी के दम पर विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करने के लिए जाने जाते हैं। मार्क वुड एशेज सीरीज 2023 के चौथे टेस्ट के दौरान भी ऐसा ही करते नज़र आए। मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन वुड ने ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के लिए 7 ओवर किये जिसमें उन्होंने महज 17 रन देकर 3 विकेट झटके।

Advertisement

इस इंग्लिश खिलाड़ी ने उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, और ट्रेविस हेड को आउट किया। हेड का विकेट वुड के लिए खास था, क्योंकि यहां उन्होंने विपक्षी बल्लेबाज़ को सिर्फ आउट ही नहीं किया, बल्कि उन्हें अपनी रफ्तार से डराया भी। यह घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 37वें ओवर में घटी। वुड ने अपनी पहली ही गेंद ट्रेविस हेड को तीखी बाउंसर की थी।

Advertisement

हेड हमेशा से ही बाउंस के खिलाफ कमजोर नज़र आए हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। तेज रफ्तार से सिर के पास आती देख को देखकर हेड ने अपनी आंखें बंद कर ली। इसी बीच यह गेंद सीधा हेड के बैट से टकराई जिसके बाद गली फील्डर बेन डकेट ने एक आसान कैच पकड़कर हेड को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया। यही वजह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो मैनचेस्टर के टेस्ट में मेजबान टीम इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर काफी मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग में 592 रन ठोके हैं जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी इनिंग में 4 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी है। मेहमान टीम ने अपनी पहली इनिंग में 317 रन जोड़े थे जिस वजह से वह अभी भी इंग्लैंड की पहली इनिंग के स्कोर से 162 रन पीछे हैं। ऐसे में यहां से अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में वापसी कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार