Marnus Labuschagne Catch: भारतीय टीम पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली इनिंग में सिर्फ 150 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस दौरान टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे 22 वर्षीय खिलाड़ी हर्षित राणा (Harshit Rana) 5 बॉल खेलकर सिर्फ 7 रनों का योगदान कर सके। इसी बीच उन्हें किस्मत से धोखा मिला और मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने उनका एक बेहद ही कमाल का कैच पकड़ लिया।

Advertisement

दरअसल, ये घटना टीम इंडिया की इनिंग के 47वें ओवर में घटी। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये ओवर जोश हेजलवुड कर रहे थे। उन्होंने चौथी बॉल पर राणा को फंसा लिया था और उनकी ये बॉल बल्लेबाज़ के बैट का किनारा लेकर गली पर खड़े फील्डर नाथन मैकस्वीनी की तरफ पहुंच गई थी।

Advertisement

यहां मैकस्वीनी के पास ये कैच पकड़कर अपनी टीम को सफलता दिलवाने का अच्छा मौका था, लेकिन वो ऐसा कर ही नहीं सके। ऐसे में लगा कि हर्षित बच जाएंगे, लेकिन तभी लाबुशेन ने कमाल कर दिया। दरअसल, मैकस्वीनी के हाथ से टकराने के बाद ये बॉल सीधा तीसरी स्लिप पर खड़े मार्नस लाबुशेन की तरफ गई। ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी पूरी तरह चौकन्ना था। उन्होंने जैसे ही अपनी तरफ बॉल को आते देखा बाईं और कूद लगा दी और गेंद जमीन पर टकराने से पहले से ही लपक लिया।

यही वजह है अब इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बात करें अगर इस मुकाबले की तो जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर टीम इंडिया के लिए पहले बैटिंग चुनी थी। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली और टीम ने 49.4 ओवर का सामना करके 150 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया भी 3 विकेट खोकर सिर्फ 19 रन ही बना पाई है।

ऐसी हैं दोनों टीमें - 

भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार