इंडियन टीम के यंग ओपनिंग अटैकिंग बैटर यशस्वी जायसवाल कुछ समय से थोड़े बेरंग दिख रहे थे, लेकिन बीते सोमवार (22 अप्रैल) को यशस्वी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सेंचुरी जड़कर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिये हैं। यशस्वी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 60 गेंदों पर 9 चौके और 7 छक्के ठोककर नाबाद 104 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलवाई जिसके बाद कहीं ना कहीं उनका टी20 वर्ल्ड कप का टिकट पक्का हो गया है।

Advertisement

क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो यशस्वी बतौर ओपनर बैटर इंडियन टीम के साथ अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए जा रहे हैं और इसी बीच अब राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा से राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले के बाद अपनी दिल की बात कहते नज़र आए।

Advertisement

दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक ठोकने के बाद भी यशस्वी संतुष्ट नहीं दिखे और मैच के बाद उन्होंने रोहित शर्मा से बात करते हुए उन्हें ये कहा कि 'मेरे लिए मैच जीतना जरूरी है और मुझे कुछ नहीं चाहिए।' यशस्वी के ये शब्द उनकी मानसिकता को दर्शा रहे हैं जो कि अपने पर्सनल माइलस्टोन की तरफ नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ अपनी टीम की जीत की तरफ रहती है। यही वजह है यशस्वी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यशस्वी की सेंचुरी पर यशस्वी से ज्यादा खुश हुई हिटमैन

आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक ठोका हो, लेकिन इसके बावजूद रोहित शर्मा यशस्वी की सेंचुरी पर उनसे ज्यादा खुश नज़र आए। जब इस युवा बल्लेबाज़ ने अपनी फिफ्टी पूरी की तब भी रोहित उनके लिए जमकर तालियां बजाते कैमरे में कैद हुए और फिर जब उन्होंने अपने शतक पूरा किया तब रोहित ने उन्हें गले लगा लिया।

Also Read: Live Score

Advertisement

यशस्वी टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से इंडियन टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वो भारतीय टीम के भविष्य हैं यही वजह है रोहित उनकी फॉर्म के कारण चिंतित थे, लेकिन यशस्वी के बैट से रन निकलते देख रोहित शर्मा को काफी राहत मिली होगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार